'ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं', यूपी चुनाव 2027 से पहले गरमाई 'पोस्टर पॉलिटिक्स', सपा पर भड़के योगी सरकार के मंत्री मनोज पांडेय
UP Chunav 2027 : उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 से पहले लखनऊ में ‘पोस्टर वार’ शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे एक होर्डिंग में ब्राह्मण समुदाय को ‘घुटनों पर’ और ‘चंदा चोर’ के रूप में दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए यूपी सरकार में मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने सपा पर तीखा हमला बोला है.