यूपी का मौसम 2 सितंबरः नौ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पांच दिनों तक मेहरबान रहेगा मानसून
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की। बुधवार को भी नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इधर, मंगलवार की बारिश से यूपी में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।