शिक्षक भर्ती पुरानी नियमावली से नहीं होगी, इन स्कूलों के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
कोर्ट ने कहा कि हाईस्कूल या इंटरमीडिएट कॉलेज के रूप में मान्यता मिलने के बाद पूरा संस्थान माध्यमिक शिक्षा के वैधानिक ढांचे में आ जाता है। सिर्फ इस आधार पर कि वहां कक्षा आठ तक की पढ़ाई जारी है या मूल संस्था सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल थी, उसकी पुरानी कानूनी पहचान कायम नहीं रहती।