यूपी चुनाव में बीजेपी की डिजिटल किलेबंदी: रील्स, व्हाट्सएप और सक्सेस स्टोरीज से विपक्ष के नैरेटिव पर करेगी वार
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनसंपर्क के साथ डिजिटल प्रचार पर भी जोर रहेगा. पार्टी घर-घर संपर्क और नुक्कड़ सभाओं के अलावा रील्स, व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स के जरिए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएगी. लाभार्थियों की सफलता की कहानियों के छोटे वीडियो बनाकर खासकर युवाओं तक पहुंचाने की योजना है. कार्यकर्ताओं को विपक्ष के नैरेटिव का तथ्यों और सरकार की उपलब्धियों के जरिए जवाब देने की रणनीति भी समझाई गई है.