यूपी चुनाव 2027: असदुद्दीन ओवैसी को राहुल गांधी का जोरदार झटका, प्लानिंग पर डायरेक्ट अटैक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को बड़ा झटका लगने की खबर है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता आसिम वकार करीब 10 साल का साथ छोड़कर 2 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. वकार इससे पहले करीब 20 साल समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं. पार्टी के अंदरूनी फैसलों से नाराजगी को उनके फैसले की वजह माना जा रहा है. कांग्रेस में उनकी एंट्री में अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की भूमिका बताई जा रही है. 2022 में AIMIM ने 95 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी थी.