क्या है ICAR और ICMR का 'सेहत' प्रोग्राम, जो किसानों के लिए बनेगा संजीवनी? खेती में तेजी से आएगा बदलाव
Kanpur News: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने ‘सेहत’ प्रोग्राम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य खेती, पोषण और मानव स्वास्थ्य को जोड़कर मिट्टी, पौधे और इंसानों की सेहत सुधारना है. इस कार्यक्रम के तहत किसानों को पौष्टिक फसलें उगाने और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा.