40-50KM की रफ्तार में आंधी-तूफान, वाराणसी-गाजीपुर सहित 30 जिलों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
मौसम विभाग ने 1 सितंबर 2026 के लिए उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी टर्फ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का तांडव देखने को मिलेगा. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश के साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका है. खराब मौसम के चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी.