23 दिन में 9 चालान, 56 हजार रुपये के फाइन… चलती बस में नाबालिग से रेप करने वाले ड्राइवर का खौफनाक सच
Delhi-Noida Bus Gangrape Case: दिल्ली में मैनपुरी की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जिस बस में गैंगरेप की घटना हुई है, पुलिस ने उसके ऑनलाइन चालान डिटेल्स जारी किया है. महज 23 दिनों के भीतर इस बस के 9 चालान कटे, जिनमें से 8 अकेले ओवरस्पीडिंग के थे. अकेले जुलाई महीने में ही 56 हजार रुपये के भारी-भरकम जुर्माने वाले चालान दर्ज हुए, जिनका भुगतान तक नहीं किया गया था.