यूपी चुनाव 2027: समाजवादी पार्टी का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार, क्या कांग्रेस को 75 सीटों से होगा संतोष?
SP Congress Seat Sharing Formula: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार कर लिए जाने की बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कि सपा ने 2027 में 328 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है. वहीं सपा ने कांग्रेस को 75 सीटें ऑफर करने की बात कही है. उसमें भी कई सीटों पर समाजवादी पार्टी के नेता कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार हो सकते हैं. हालांकि कांग्रेस की तरफ से 200 सीटों की डिमांड रखी गई है. ऐसे में देखना होगा कि सीट शेयरिंग पर समाजवादी पार्टी के फॉर्मूले का कांग्रेस मानती है या नहीं.