कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश में कांवर यात्रा को लेकर सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है. इसी कड़ी में शामली जनपद में भी 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर कैराना प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>इस बार पूरे कांवड़ मार्ग पर आधुनिक तकनीक की मदद से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.
<span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/uttarakhand-forest-department-approves-killing-13-leopards-3-bears-human-wildlife-conflict-ann-3167469″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
<h3 style=”text-align: justify;”>सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी 
<p style=”text-align: justify;”>कैराना क्षेत्र में मन्नामाजरा से लेकर यमुना पुल तक करीब 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों के माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग की 24 घंटे निगरानी की जाएगी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार कैमरों की लाइव फीड लगातार मॉनिटर की जाएगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके. इसके अलावा यमुना पुल पर एक विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जहां से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मार्ग की निगरानी करेंगे.
<h3 style=”text-align: justify;”>वाच टॉवर आर बैरीकेडिंग की गई 
<p style=”text-align: justify;”>यमुना घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. साथ ही वॉच टावर भी स्थापित किए जा रहे हैं, जहां से पुलिसकर्मी लगातार घाट और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखेंगे. भीड़ अधिक होने की स्थिति में तुरंत नियंत्रण और राहत कार्य किए जा सकें, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल और आपदा राहत टीमों को भी तैयार रखा गया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>साफ-सफाई के आदेश 
<p style=”text-align: justify;”>प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर स्थित दुकानदारों और व्यापारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने साफ-सफाई बनाए रखने, डस्टबिन रखने तथा प्रसाद या अन्य सामग्री पॉलीथिन में न देने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है और बिजली के खंभों को सुरक्षित बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है. अधिकारियों ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके.
<p style=”text-align: justify;”>कुल मिलाकर इस बार कैराना में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक व्यापक इंतजाम किए हैं. आधुनिक सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम और पुलिस की सतर्कता के बीच शिवभक्तों की यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/kanwar-yatra-2026-up-traffic-diversion-nh58-delhi-haridwar-route-muzaffarnagar-ghaziabad-road-closed-3167459″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल