कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारियों को देखकर मेरठ कमिश्नर का पारा चढ़ गया, उन्होंने हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह और अन्य उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी की क्लास ली और इस घोर लापरवाही सख्त फटकार भी लगाई.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, श्रावण के दिनों में हापुड़ के प्रसिद्ध गढ़मुक्तेश्वर और बृजघाट पर लाखों श्रद्धालु गंगा जल लेने और दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं, लेकिन धरातल पर नगर पालिका की तैयारियां पूरी तरह सिफर नजर आ रही हैं. नगर पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी की घोर लापरवाही और सुस्त कार्यशैली की पोल उस वक्त खुल गई, जब खुद मेरठ मंडल के मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी जमीनी निरीक्षण करने बृजघाट पहुंचे.
<p style=”text-align: justify;”>ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
<h3 style=”text-align: justify;”>कमिश्नर ने नगर पालिका ईओ को लगाई फटकार
<p style=”text-align: justify;”>बताया गया कि निरीक्षण के दौरान घाटों और आसपास के इलाकों में बदहाली और अव्यवस्था का आलम देखकर मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी का पारा चढ़ गया. उन्होंने हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह और अन्य उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी को जमकर फटकार लगाई.
<h3 style=”text-align: justify;”>ईओ की नाकामी ने प्रशासन पर खड़े किए सवाल
<p style=”text-align: justify;”>कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन में जहां सुरक्षा, स्वच्छता, ट्रैफिक डायवर्जन, गोताखोरों की तैनाती और गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग को लेकर शासन स्तर पर कड़े निर्देश दिए गए हैं, वहीं धरातल पर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की ईओ पवित्रा त्रिपाठी की नाकामी ने प्रशासन की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं- कमिश्नर
<p style=”text-align: justify;”>कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने स्पष्ट कर दिया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब देखने वाली बात यह होगी कि इस सख्त फटकार के बाद क्या नगर पालिका प्रशासन नींद से जागेगा या फिर श्रद्धालुओं को अव्यवस्था के बीच ही सफर तय करना पड़ेगा.
<p style=”text-align: justify;”>अमित शाह का जिक्र, ‘माफी मांगो’ नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव