चाचा-चाची बने हैवान; मामूली विवाद में भतीजे को पीट-पीटकर मार डाला, खेत में शव छोड़कर भागे
रायबरेली के खीरों के एकौनी गांव में शुक्रवार रात खेत में चाचा-भतीजे के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें 23 वर्षीय शिव बाबू की मौत हो गई और शव रातभर खेत में पड़ा रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। चाचा भी घायल है। गांव में पुलिस तैनात कर जांच की जा रही है।