शादी और सामाजिक इवेंट्स के लिए घर बैठे सस्ते में कराएंगे बुकिंग, CM योगी के शहर में नई फैसिलिटी
नगर निगम की यह जमीन लंबे समय से बेकार पड़ी थी। यहां करीब एक मीटर गहरा गड्ढा था। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री की विधायक निधि से मिले 3.10 करोड़ रुपये से भव्य कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया। कल्याण मंडपम् की बुकिंग ऑनलाइन हो सकेगी। घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से बुकिंग कराई जा सकेगी।