UP Floods: गंगा में प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक दबाव बढ़ा, चार सेमी प्रति घंटा बढ़ रहा जलस्तर
UP Floods: गंगा में प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक दबाव बढ़ा है। इससे बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडरा रहा है। गंगा में जलस्तर चार सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से शनिवार को दारागंज का दशाश्वमेध घाट डूब गया।