पिया परदेस गए तो निकली विरह की तान, गाजीपुर से निकला अब यह भोजपुरी गाना जापान में मचा रहा धूम
गाजीपुर के लोक कलाकार जीवन राम और धोबिया नृत्य के कलाकारों ने जापानी संगीत के साथ मिलकर एक नया इतिहास रचा है.’माटी बानी के बैनर तले बने इस क्रॉस-कल्चरल फ्यूजन गीत ‘चंपा की कलियाँ’ की शूटिंग लखनऊ और ऑडियो रिकॉर्डिंग बनारस में हुई, जो अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोर रहा है.