यूपी पुलिस के जिंदादिल एसओ सूर्यप्रकाश सिंह ने क्यों किया सुसाइड? थाने से लेकर घर तक सब सन्न
बस्ती के वाल्टरगंज थाने के एसओ सूर्यप्रकाश की गिनती जिंदादिल पुलिसवालों में होती थी लेकिन उनके अंदर कौन सा गम पल रहा था यह किसी को नहीं मालूम था। शनिवार को सूर्यप्रकाश सिंह ने अपने सरकारी आवास में खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एसओ की खुदकुशी से हर कोई हैरान रह गया है।