तलवार लेकर दुरंतो एक्सप्रेस के आगे कूदा निहंग सिख, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन
झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निहंग सिख नंगी तलवार लेकर दुरंतो एक्सप्रेस के इंजन के सामने पटरी पर कूद गया। अचानक सामने आए युवक को देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।