'दो दिन छुट्टी है, मंडे को आना…', लीव मिल जाती तो पत्नी आज जिंदा होती, फफक कर रो रहा यूपी पुलिस का सिपाही
Basti Constable Video: उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक महिला सिपाही केसरी वर्मा की समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई. मृतका के पति और साथी सिपाही नागेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि सिर में गंभीर चोट और चार टांके लगने के बावजूद एसपी ऑफिस से छुट्टी नहीं मिली. उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी ऑफिस के कर्मचारियों ने उन्हें मेडिकल लीव या छुट्टी देने से साफ इनकार कर दिया था.