साढ़ेसाती और ढैय्या से हैं परेशान, तो आगरा के इस शनि देव मंदिर में चढ़ाएं तेल का दीपक और पाएं दुखों से मुक्ति
आगरा के पश्चिमपुरी स्थित प्राचीन शनिदेव महाराज मंदिर में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दीपदान के लिए पहुंचते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक, काले तिल और उड़द अर्पित करना शुभ माना जाता है. मंदिर के पुजारी के मुताबिक, लगातार 41 शनिवार तक दीपक जलाने की भी मान्यता है, खासकर साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान भक्त श्रद्धा से यह पूजा करते हैं.