आज का मौसमः चित्रकूट, प्रयागराज, गाजीपुर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी, 30 अगस्त को कैसा है UP Weather
UP Weather IMD Mausam: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 30 अगस्त को पूर्वी यूपी में मानसून की रफ्तार बढ़ सकती है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि पश्चिमी यूपी के लिए आईएमडी ने कोई खास चेतावनी जारी नहीं की है.