कानपुर: आरटीओ के निलंबित बाबुओं के खिलाफ विभागीय जांच शुरू, कैश व रसीदों से लेकर दलालों के गठजोड़ की होगी जांच
आरटीओ कार्यालय के निलंबित किए गए दोनों बाबुओं विपिन और मधुर मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब दोनों पर लगे आरोपों की विभागीय जांच शुरू हो गई है। उप परिवहन आयुक्त न्यायाधिकरण को जांच साैंपी गई है।