आगरा: ₹130 में क्रंची स्वाद और लाजवाब फिलिंग, युवाओं की पहली पसंद बना आंगन रेस्टोरेंट का वेज स्प्रिंग रोल
Agra street food: ताज नगरी आगरा का नाम सुनते ही जहां दिमाग में ताजमहल और मशहूर पेठे का ख्याल आता है, वहीं अब इस ऐतिहासिक शहर का स्ट्रीट फूड कल्चर भी युवाओं के बीच तेजी से नया ट्रेंड सेट कर रहा है. इन दिनों आगरा के शास्त्रीपुरम में मिलने वाले क्रिस्पी और लजीज वेज स्प्रिंग रोल का जादू शहर के फूड लवर्स के सिर चढ़कर बोल रहा है.