इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन: 231 वकीलों ने किए नमांकन, किन-किन पोस्ट के लिए चुनाव
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन 2026-27 के चुनाव को लेकर वकीलों में भारी उत्साह है. नामांकन प्रपत्र लेने और जमानत राशि जमा करने का तीन दिवसीय चरण कुल 231 प्रत्याशियों ने दांव ठोके. इनमें अध्यक्ष पद के लिए 8 और महासचिव पद के लिए 14 दावेदार शामिल हैं. अब 29 अगस्त से 1 सितंबर तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे.