यूपी में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 57 जिलों में 551 केस, गाजियाबाद में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार
यूपी में स्वास्थ्य विभाग इन्फ्लुएंजा A (H1N1) के मामलों को लेकर अलर्ट हो गया है. 27 अगस्त तक प्रदेश में H1N1 के 551 जांच में पक्के मामले सामने आए हैं. ये मामले राज्य के 57 जिलों में मिले हैं. सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद में सामने आए हैं.