विदेशों जैसी फील, भारत के कारीगरों की कला… नोएडा के जलसाघर स्टूडियो में एक छत के नीचे मिलती हैं ब्रास आर्ट से लेकर भागलपुरी साड़ियों का अनूठा संगम
Noida News: भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प और कला प्रेमियों के लिए नोएडा का सेक्टर-144 इन दिनों एक खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ‘जलसाघर आर्ट स्टूडियो’ के जरिए देश के कोने-कोने के हुनरमंद कारीगरों की नायाब कृतियों को एक ही छत के नीचे लाकर सजाया गया है, जिससे लोग सीधे इन पारंपरिक शिल्पों से जुड़कर खरीदारी का अनूठा अनुभव ले रहे हैं.