आगरा ग्राउंड रिपोर्ट: प्लास्टर हादसे के बाद एक्शन में SN प्रशासन, 50 साल पुरानी इमारतों के सुधार और ICU का काम तेज
Agra News: सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य शुरू कर दिया गया है. हाल ही में बाल रोग विभाग में हुई प्लास्टर गिरने की घटना और विवाद के बाद, अस्पताल प्रशासन ने 50 साल से अधिक पुरानी इमारतों की स्थिति सुधारने के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाए हैं.