नदी में नहाने गए छात्र को खींच ले गया मगरमच्छ, रक्षाबंधन पर घर में मचा कोहराम, वीडियो वायरल
झांसी में एक परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां पलभर में काफूर हो गईं। दोस्तों के साथ नदी पर नहाने के लिए गए छात्र का पैर फिसल तो वह पानी में गिर गया। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठा मगरमच्छ ने छात्र के पैर को जबड़े में दबाया और उसे खींच ले गया।