'जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा…' CM योगी ने यूपी की तरक्की के लिए बताया 'यूथ' वाला राज
CM Yogi vision: उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्र दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य की प्रगति के लिए सरकार, विश्वविद्यालय, उद्योग और युवा – इन चारों स्तंभों की सक्रिय साझेदारी बेहद अनिवार्य है. सरकार जहां अनुकूल इकोसिस्टम तैयार कर रही है, वहीं विश्वविद्यालय शोध और ज्ञान को बढ़ावा दे रहे हैं. इसके साथ ही उद्योग युवाओं को इंटर्नशिप और रोजगार से जोड़ रहे हैं और युवा अपनी इनोवेशन क्षमता से इसे नई ऊंचाइयां दे रहे हैं.