सहेली के घर आई युवती को होटल ले गया युवक, आधी रात हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
यूपी के फिरोजाबाद में अपनी सहेली के घर आई एक युवती की रेप के बाद हत्या का आरोप लगा है। युवती गुरुग्राम से यहां आई थी। एक युवक के साथ वह होटल गई थी। होटल में ही उसकी तबीयत बिगड़ी तो युवक अपने दोस्त के साथ अस्पताल लेकर गया। वहां युवती की मौत हो गई।