पलायन के पोस्टर से मचा हड़कंप, दबंगों के डर से गांव छोड़ने को मजबूर, मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग
Family Migration Poster Controversy: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दबंगों के उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव से तंग आकर एक बघेल (गडरिया) परिवार द्वारा घर के बाहर ‘पलायन’ का पोस्टर लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस गंभीर घटना ने प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है और अब यह मामला उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के दरवाजे पर पहुंच गया है.