बच्चों पर आफत! टीचर की पिटाई से लखनऊ में कान का पर्दा फटा, मेरठ में 40 सेकेंड में 17 थप्पड़
यूपी में लखनऊ और मेरठ में बच्चों के साथ टीचरों की हैवानियत का मामला सामने आया है। लखनऊ में टीचर ने बच्चे को ऐसा थप्पड़ मारा की उसका कान का पर्दा ही फट गया है। मेरठ में भी एक बच्चे के साथ टीचर ने स्कूल में ही हैवानियत की है।