Ground Report: पानी से घिरे आशियाने, तख्त पर जलता चूल्हा… घाघरा के मुहाने पर सिसक रहा बहराइच का जानकीनगर
Bahraich Flood Alert: नेपाल के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश और भारी तबाही के खौफनाक मंजर ने उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती बहराइच जिले में एक बार फिर तबाही की घंटी बजा दी है. घाघरा के उफान से पहले ही वजूद की जंग लड़ रहे तटीय गांवों में अब खौफ का सन्नाटा है, जहां ग्रामीण आशियाने उजड़ने और जलप्रलय की आशंका में रात-रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.