मेरे भाई को फर्जी एनकाउंटर में मार देंगे… मर्डर के आरोपी की बहन ने CM योगी को लिखा खत; कर दी ये मांग
Ayodhya News: अयोध्या जमीनी विवाद में हत्या के मामले में एक नया आया है. मुख्य हत्यारोपी राज सिंह की बहन गोल्डी उर्फ मनू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पत्र में दावा किया गया है कि उसके भाई ने 26 अगस्त को ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन पुलिस उसे हिरासत में रखकर प्रताड़ित कर रही है और फर्जी मुठभेड़ में मारने की आशंका जताई जा रही है.