अयोध्या में रामलला को बांधी जाएंगी धान और केले के रेशे से बनी अनोखी राखियां
अयोध्या में इस बार रक्षाबंधन का पर्व बेहद अनोखे और ऐतिहासिक अंदाज में मनाया जाएगा, जहाँ रामलला को सनातन परंपरा और प्रकृति के अनूठे संगम वाली विशेष राखियां अर्पित की जाएंगी. भगवान राम की ज्येष्ठ बहन मां शांता देवी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इन राखियों को धान की बालियों और केले के तने से निकाले गए प्राकृतिक रेशों से तैयार किया गया है. शेरवा घाट से भव्य शोभायात्रा के बाद इन राखियों को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा. इस पहल से पर्यावरण संरक्षण और सनातन आस्था का अनूठा संदेश मिल रहा है.