कभी था ज्योतिष और नाथ संप्रदाय का बड़ा केंद्र, आज सिर्फ नाम में सिमट कर रह गया मुरादाबाद का 'रानी का फाटक'
Moradabad News: मुरादाबाद की ऐतिहासिक गलियों में एक ऐसा प्राचीन स्थान है जो भले ही अपना भौतिक वजूद खो चुका है, लेकिन उसका गौरवशाली इतिहास आज भी जीवित है ‘रानी का फाटक’. कभी नेपाल की रानी द्वारा स्थापित ज्योतिष विद्या का अंतरराष्ट्रीय केंद्र और नाथ संप्रदाय की तपोस्थली रहा यह क्षेत्र, आज भी अपने गर्भ में गुप्तकालीन रहस्य और समृद्ध विरासत समेटे हुए है.