सहारनपुर: गोबर से उत्पाद बनाकर कमाएं तगड़ा मुनाफा, PNB दे रहा फ्री ट्रेनिंग और लोन का मौका, ऐसे करें आवेदन
Saharanpur News: अगर आप पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद भी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है. आप खुद का कारोबार शुरू कर नौकरी से भी ज्यादा कमाई कर सकते हैं. सहारनपुर में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 सितंबर से एक खास और पूरी तरह नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिसमें ट्रेनिंग के साथ-साथ रहने-खाने की सुविधा और सरकारी लोन की व्यवस्था भी कराई जाएगी.