Palla RoB: दादरी से ग्रेटर नोएडा जाना होगा आसान, पल्ला के पास बनेगा 6 लेन का आरओबी, ट्रैफिक से हमेशा के लिए राहत
Dadari To Greater Noida Palla RoB: ग्रेटर नोएडा से दादरी आना-जाना आसान हो जाएगा. लाखों लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलने वाली है. पल्ला के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाला रेल ओवर ब्रिज (ROB) अब 4 की बजाय 6 लेन का बनाने की क्लियरेंस मिल गई है. इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (IITGNL) द्वारा बोड़ाकी के पास विकसित किए जा रहे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब को जोड़ने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट पर कुल 194 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. अगले डेढ़ साल में इसे पूरा होने की संभावना है.