रक्षाबंधन सिर पर, पर आगरा के राजामंडी से खरीदार नदारद, बढ़ते खर्चों के बीच मंदी की मार झेल रहे व्यापारी
Agra News: त्योहारों की आहट के साथ गुलजार रहने वाले बाजारों में इस बार सन्नाटा और मायूसी छाई है. ताजनगरी आगरा का दिल कहे जाने वाले ऐतिहासिक राजामंडी बाजार में रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार से ऐन पहले भी रौनक गायब है. बढ़ती महंगाई और बिगड़े घरेलू बजट ने आम जनता के हाथ बांध दिए हैं, जिसका सीधा असर बाजार की ग्राहकी पर पड़ा है और हालात यह हैं कि दोपहर ढलने तक कई दुकानों पर बोहनी तक नहीं हो पा रही है.