खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा… कानपुर में बैराज से छोड़ा 3.70 लाख क्यूसेक पानी, कई इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा
Kanpur Ganga Flood Alert: कानपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने तटीय और कटरी इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया है. नरौरा और हरिद्वार से लगातार छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी के चलते गंगा बैराज का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिसके बाद बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं. कटरी के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहीं शुक्लागंज में नदी चेतावनी बिंदु के बेहद करीब बह रही है. इसी बीच गुरुवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के कई प्रमुख इलाकों को जलमग्न कर दिया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.