बच्चियों से गंदी हरकतों के 60% आरोपी छूटे, कभी कम पड़े सबूत तो कभी गवाह मुकरे
नाबालिग बच्चों और बच्चियों से जुड़े अपराधों में बड़ी संख्या में FIR दर्ज कराई गईं लेकिन काफी कम आरोपियों को सजा मिल पाई। गोरखपुर जिले में ही सात महीने में पॉक्सो के 75 मामलों का फैसला हुआ। इनमें 31 मामलों में आरोपितों को सजा मिली, जबकि 44 मामलों में वे दोषमुक्त हो गए।