महिलाओं को हर साल 40 हजार: क्या इस वादे से फिक्स होगी अखिलेश यादव की जीत, तेजस्वी, केजरीवाल और ममता की हिस्ट्री है बेहद खराब
Samajwadi Party Manifesto 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दावों और वादों का दौर शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री कर दी तो विपक्षी समाजवादी पार्टी ने भी आधी आबादी के लिए बड़ी घोषणा कर दी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वह महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देंगे. साथ ही यह राशि बाद में बढ़ाई भी जाएगी.