लखनऊ-कानपुर के बाद अब आगरा एक्सप्रेस वे धंसा; मिट्टी कटाव से कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे
बारिश के बाद लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हसनगंज के बाराती खेड़ा गांव के पास सड़क किनारे की मिट्टी बहने से सड़क का हिस्सा कमजोर हो गया है। करीब एक सप्ताह से कटाव जारी है। सर्विस लेन के किनारे भी गड्ढे हैं। यूपीडा जल्द निरीक्षण कर मरम्मत कराएगा।