चीनी, आटा-दाल से लेकर तेल तक हुआ महंगा… गाजियाबाद की जनता का छलका दर्द, बोलीं- जरूरत की चीजों में करनी पड़ रही कटौती
Public Opinion on Grocery Prices Hike: गाजियाबाद में चीनी के बाद अब आटा, चावल, तेल, दाल और ड्राई फ्रूट्स भी महंगे हो गए हैं. रोजमर्रा के राशन के दाम बढ़ने से लोगों का महीने का बजट बिगड़ रहा है. व्यापारियों के मुताबिक आटा 28-30 रुपये से बढ़कर 33-35 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जबकि चावल के दाम में भी 5 से 10 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है. खाद्य तेल, चना दाल और बादाम के बढ़ते भाव ने भी आम परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि पहले जिस बजट में महीने भर का राशन आ जाता था, अब उसी सामान के लिए हजारों रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं.