एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह कल युवाओं से करेंगे संवाद, गोरखपुर के गांव में स्वागत की तैयारियां
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह गुरुवार को गोरखपुर के माथाबारी गांव का दौरा करेंगे। यहां वह ग्रामीणों, विद्यार्थियों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और उनके जीवन, जरूरतों, आकांक्षाओं और चुनौतियों के बारे में जानेंगे। इस दौरान वह वायु सेना प्रमुख, रामाश्रय ग्राम विकास संस्थान साखी का काम भी देखेंगे।