कार चोरी करके भाग रहे थे बदमाश; एयरपॉड से मिल रही लोकेशन से पुलिस ने पीछा करके पकड़ा
दिल्ली के तिलक नगर में चोरी हुई क्रेटा कार में रखा एप्पल एयरपॉड पुलिस के लिए लोकेशन ट्रैकर बन गया। लाइव लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार का पीछा कर उसे मेरठ से बरामद कर लिया। दो शातिर चोर यासिर और इंतजार गिरफ्तार हुए, दोनों पर कई मामले दर्ज हैं।