कभी मोती तो कभी फूलों से सजता है झूला, जानिए क्यों सावन में झूले पर विराजते हैं ठाकुर जी
मथुरा के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में सावन मास के दौरान हिंडोले सजाने की प्राचीन परंपरा निभाई जाती है. इसी क्रम में ठाकुर द्वारकाधीश मोतियों के हिंडोले में विराजमान हुए. पुष्टिमार्गीय परंपरा में भगवान के बाल स्वरूप को रिझाने के भाव से हिंडोले सजाए जाते हैं. जानिए इस परंपरा का धार्मिक महत्व और हिंडोले वाले दिन दर्शन का बदला समय.