राम मंदिर चंदा चोरी: अयोध्या में जुटे संतों को बैठक से रोकने पर रार, बोले- बड़े लोगों को बचाया जा रहा
अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर अयोध्या पहुंचे कंप्यूटर बाबा समेत अन्य संतों को बैठक नहीं करने दी गई। इस पर कंप्यूटर बाबा ने प्रशासन पर कई आरोप लगाए। कहा कि चंदा चोरी में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।