मंदिर की मूर्तियां उखाड़ीं, घरों-दुकानों के सामने हड्डियां फेंकी; बरेली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
बरेली के शाही क्षेत्र के बीथम नौगवां गांव में एक ही रात खुराफातियों ने दो घटनाओं को अंजाम दिया। घरों और टेंपो के सामने राख-अस्थियां फेंकी गईं और शिव मंदिर में मूर्तियों को दूसरी जगह रख दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया।