अलीगढ़: महिला ने फंदा लगाकर की खुदखुशी, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा, लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप
बरला के गांव अलहदादपुर में सोमवार की रात को महिला ने कमरा बंद कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दूसरे दिन मंगलवार को पोस्टमॉर्टम होने के बाद मायके वालों ने शव को थाना के सामने रखकर हंगामा किया।