Health Tips : जिसे घास-फूस समझते रहे, वो निकला जंगली पुदीना, क्या ये फायदेमंद भी उतना? गोंडा के वैद्य से जानिए
Wild mint benefits : ग्रामीण इलाकों में पाया जाने वाला जंगली पुदीना, जिसे गंधेली भी कहते हैं, घरेलू चिकित्सा में सदियों से इस्तेमाल होता आया है. इस पौधे में छोटे-छोटे सफेद या हल्के बैंगनी रंग के फूल आते हैं. यह पौधा खेतों के आसपास, खाली जमीन और बगीचों में आसानी से मिल जाता है. लोकल 18 से गोंडा के वैद्य विष्णु दत्त प्रजापति बताते हैं कि इसे अलग-अलग इलाकों में जंगली पुदीना, विषादोड़ी और दूसरे स्थानीय नामों से जाना जाता है. जंगली पुदीने का सबसे पारंपरिक उपयोग छोटे घाव और चोट में होता है. इसकी पत्तियों को पीसकर लगाने की परंपरा रही है. माना जाता है कि इससे खून बहना कम हो जाता है.